जिला महिला मंच के द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन
शिवहर : अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महिला संघ की राष्ट्रीय अध्यक्षा रानी गुप्ता के नेतृत्व में शिवहर कमलापुरी वैश्य जिला महिला मंच के सहयोग से निर्धारित कार्यक्रम मेहंदी प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है।
वरिष्ठ अधिवक्ता सह-सामाजिक कार्यकर्ता रानी गुप्ता ने अपने आवासीय परिसर में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजन कर बच्चों के बीच तथा समाज के बीच उदाहरण पेश किया है।
शिवहर महिला मंच के सहयोगी रानी गुप्ता, पिंकी गुप्ता, मनोरमा गुप्ता, मनीष गुप्ता, नीलम गुप्ता के सहयोग से मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन में 15 वर्ष से 25 वर्ष तक के युवतियों एवं महिलाओं ने भाग लिया।
प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाली अराधना कुमारी ,द्वितीय पुरस्कार प्राप्त करने वाली मुस्कान कुमारी एवं शिवानी कुमारी तथा तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने वाली खुशी कुमारी सहित सभी 17 प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं कप प्रदान कर उत्साहित किया गया है।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता
No Previous Comments found.