बांकीपुर की जनता इस बार महागठबंधन को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाएगी-- राधाकांत गुप्ता
शिवहर : शिवहर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता राधाकांत गुप्ता उर्फ बच्चू जी ने कहा कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनता का रुझान स्पष्ट रूप से महागठबंधन के पक्ष में है।
उन्होंने दावा किया कि महागठबंधन का प्रत्याशी रेखा गुप्ता रिकॉर्ड मतों से विजयी होगी और यह परिणाम जनता की जनविरोधी नीतियों के प्रति नाराजगी का स्पष्ट संदेश होगा। आगे उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और विकास के अधूरे वादों से जनता निराश है। बांकीपुर की जनता अब ऐसी सरकार और जनप्रतिनिधि चाहती है जो आम लोगों की समस्याओं का समाधान करे और जनता की आवाज़ को मजबूती से सदन में उठाए।
उन्होंने कहा कि महागठबंधन सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा समावेशी विकास के संकल्प के साथ जनता के बीच जा रहा है। यही कारण है कि हर वर्ग का समर्थन लगातार महागठबंधन को मिल रहा है और चुनावी माहौल उसके पक्ष में बनता जा रहा है।
राजद नेता राधाकांत गुप्ता ने महागठबंधन के सभी घटक दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से बूथ स्तर तक संगठित होकर जनसंपर्क अभियान तेज करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि एकजुट प्रयासों से बांकीपुर में ऐतिहासिक जीत दर्ज होगी और जनता रिकॉर्ड मतों से महागठबंधन के प्रत्याशी को विजयी बनाएगी।
राजद नेता बच्चू ने शिवहर से अपने दल बल के साथ बांकीपुर विधानसभा में आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता के लिए वोट मांगते हुए कहा कि इस बार परिवर्तन की लहरें चल रही है क्योंकि सरकार नीति एवं नियत जनता के प्रति सही नहीं है।इस बार लालटेन छाप का बटन दबाकर तेजस्वी जी के हाथ को मजबूत करें ।विपक्ष मजबूत रहेगा तभी बिहार का विकास होगा ऐसे जनता को रेखा गुप्ता को जिताने के लिए जागरूक किया है।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता
No Previous Comments found.