शिवहर शहर के बालसुंदर नाहर को उड़ाही एवं सौंदर्यीकरण कराने से नगर का होगा चतुर्दिक विकास

शिवहर : सामाजिक कार्यकर्ता व राज दरबार से ताल्लुक रखने वाले राजलक्ष्मी ग्रुप सेवा संस्थान के निदेशक देवव्रत नन्दन सिंह उर्फ सोनू बाबू ने एक विशेष भेंट वार्ता में मिडिया के माध्यम से जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा है कि शिवहर शहर के किनारे बाल सुंदर नाहर का उड़ाही कराने और सौंदर्यीकरण कराने से नगर परिषद शिवहर को चार चांद लग जाएगा।

सोनू बाबू ने बताया है कि बागमती नदी के पुरानी धार से जुड़ा हुआ रेजमा, बभनटोली, खैरमा, फतेहपुर होते हुए चिकनौता सुंदरपुर खरौना नाहर को अगर जिला प्रशासन के द्वारा उड़ाही एवं सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जाता तथा नाहर के पास पर्याप्त जमीन अतिक्रमण में है, उस जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराकर  दोनों किनारे सड़क भी बनाया जा सकता है।

सामाजिक कार्यकर्ता सोनू बाबू ने स्पष्ट किया है कि शिवहर शहर के विकास के लिए यह नाहर वरदान साबित हो सकता है। लोगों को घूमने फिरने का यह जगह बेहतर बन सकता है। और उसके आसपास के इलाकों का विकास होगा।

उन्होंने कहा कि इससे तीन फायदा होगा। एक तो नाहर की साफ सफाई हो जाएगी और अतिक्रमण मुक्त जमीन हो जाएगा। दूसरा शहर का पानी की निकासी की व्यवस्था सुदृढ़ हो जाएगी। तीसरा लोगों को सुबह -शाम घूमने फिरने के लिए बेहतर होगा।

सोनू बाबू ने जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी से अनुरोध किया है कि शिवहर जिले के विकासात्मक कार्यों के प्रति आप सतत् प्रयत्नशील है। आपके द्वारा जो कार्य कराए जा रहे हैं वह काफी सराहनीय है। इस मामले को भी अपने पदाधिकारीयों से जांच करा कर स्थल निरीक्षण कर देख सकते हैं। इससे स्पष्ट हो जाएगा कि शिवहर को डेवलपमेंट किया जा सकता है। इससे आपका कार्यकाल और नगर परिषद शिवहर को चार चांद लग जाएगा । जो आने वाले दिनों में आपके कार्यकाल का याद किया जाता रहेगा।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.