पुलिस अधिकारी एवं आमजन के बीच व्यापक साइबर जागरूकता विकसित करने का निर्देश
शिवहर : कल रविवार को बेलवा डैम के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ,पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने बिहार पुलिस के प्रदर्शनी का अवलोकन किया है।
पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया है कि प्रदर्शनी में साइबर अपराधों की रोकथाम, साइबर सुरक्षा, विभिन्न साइबर पोर्टल के उपयोग तथा साइबर जागरूकता से संबंधित जानकारी प्रमुखता से प्रदर्शित की गई थी। इसके अतिरिक्त बिहार पुलिस की जनहितकारी पहले पुलिस दीदी ,अभय बीग्रेड एवं अन्य नवाचारों का भी प्रस्तुतीकरण किया गया था।
एसपी ने बताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस अवसर पर साइबर अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु तथा पुलिस अधिकारियों एवं आम जन के बीच व्यापक साइबर जागरूकता विकसित करने का निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक द्वारा विभिन्न साइबर पोर्टल के जनहित में प्रभारी उपयोग, साइबर अपराध की रोकथाम तथा साइबर हेल्प डेस्क एवं महिला हेल्प डेस्क के सुचारू प्रभावी संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया है।
पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया है कि शिवहर पुलिस साइबर अपराधियों की रोकथाम जन जागरूकता एवं सुरक्षित डिजिटल वातावरण के निर्माण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता
No Previous Comments found.