जिले में गैस सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में है स्टॉक, समस्याओं के समाधान को लेकर एसडीएम ने की बैठक
शिवहर : अनुमंडल पदाधिकारी डॉ अनंत कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में शिवहर जिले के सभी गैस वितरक एजेंसी के प्रबंधकों एवं प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते हुए बताया है कि जिले में पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर उपलब्ध है तथा समय पर वितरण किया जा रहा है।
अनुमंडल पदाधिकारी डॉ अनंत कुमार ने बताया है कि फिलहाल जो भारत सरकार द्वारा निर्धारित मापदंड है उसके अनुसार जिले में गैस सिलेंडर की उपलब्धता एवं वितरण किया जा रहा है, स्टॉक का कोई कमी नहीं है।
एसडीएम ने जिले के उपस्थित गैस वितरक एजेंसियों की समस्याएं के बारे में उनसे रूबरू होते हुए उनके हर संभव समस्याओं को निदान की बात कही है। ओटीपी की समस्याएं ,मिस कॉल से बुकिंग की परेशानी, शहरी वितरक कंज्यूमर तथा ग्रामीण वितरक कंज्यूमर के समस्याएं तथा 45 दिनों की पैमाइश का मापदंड पर गहन से विचार विमर्श करते हुए एसडीएम के द्वारा आवश्यक निर्देश दिया गया है।
बैठक में मधु इंडियन ग्रामीण वितरक, निर्मला गैस वितरक के विक्रम कुमार, प्रिंस गैस एजेंसी बिसाही के मोहम्मद नेयाज अहमद उर्फ मोती बाबू,विकास भारत गैस एजेंसी, इंडियन गैस एजेंसी धनकौल, शिवा गैस एजेंसी, गौरव सागर गैस एजेंसी के प्रतिनिधि, तरियानी गैस एजेंसी के बैकुंठ कुमार सिंह,राज गैस एजेंसी माधोपुर छाता, सिंह इंडियन गैस एजेंसी सहित जिले भर के गैस एजेंसी के प्रबंधक एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता
No Previous Comments found.