शिवहर में कारगिल विजय दिवस और ए पी जे अब्दुल कलाम के पुण्य तिथि को श्रद्धा एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया
शिवहर : डीएवी पब्लिक स्कूल, शिवहर में कारगिल विजय दिवस और ए पी जे अब्दुल कलाम के पुण्य तिथि को श्रद्धा, सम्मान एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक गण एवं विद्यार्थियों ने वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को और ए पी जे अब्दुल कलाम आजाद जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं शहीदों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात इंटर हाउस देशभक्ति गीत, कविता एवं प्रेरणादायक भाषण, पोस्टर, नाटक, संगीत प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस आयोजन को प्रस्तुत कर उपस्थित सभी लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत की।
विद्यालय के शारीरिक शिक्षक विकास कुमार ने कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कारगिल विजय दिवस हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। सी सी ए इंचार्ज सूरज कुमार, राहुल मिश्रा और गरिमा ने विद्यार्थियों से देश के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने तथा अनुशासन, समर्पण और देशभक्ति को अपने जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया।
विद्यालय के प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि कारगिल के अमर वीरों का बलिदान सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए एक आदर्श नागरिक बनने का संकल्प लेने का आग्रह किया।
इस अवसर पर विद्यालय के वरीय शिक्षक आशीष लाभ, राकेश रंजन सहित रूपा कुमारी, अभिनय मिश्रा, आनंद प्रकाश सिंह, प्रमोद कुमार, प्रियंका कुमारी, वीणा कुमारी, विद्यानंद कुमार, मनीषा कुमारी, विजय कुमार, नीरज कुमार, रंगीनी ठाकुर, देवव्रत सरकार, सुधांशु कुमार, सतीश कुमार, कमलेश कुमार सिंह, कुणाल कुमार, संजीव कुमार, कौस्तुभ झा, साध्वी श्री,प्रियंका यादव, मनोज कुमार, दिव्य अविनाश सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, के साथ अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन सभी के द्वारा "भारत माता की जय", "वंदे मातरम्" और "जय हिंद" के उद्घोष के साथ किया गया। सम्पूर्ण विद्यालय परिसर देशभक्ति के उत्साह और राष्ट्रगौरव की भावना से ओत-प्रोत दिखाई दिया।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता
No Previous Comments found.