गुरु रविदास जयंती वर्ष पर भाजपा की कार्यशाला
शिवहर : भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, शिवहर में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष नीरज सिंह के निर्देशन में हुआ। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष डॉ. नूतन माला सिंह ने की।
मुख्य वक्ता संजीव कुमार पांडेय ने कहा कि संत गुरु रविदास ने सामाजिक समरसता, समानता और जाति-भेद से मुक्त समाज का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि "बेगमपुरा" की उनकी परिकल्पना सामाजिक न्याय और समता पर आधारित आदर्श समाज का प्रतीक है।
बताया गया है कि 29 जुलाई 2026 (गुरु पूर्णिमा) से 20 फरवरी 2027 तक जयंती वर्ष के तहत विभिन्न अभियान चलाए जाएंगे। 29 जुलाई को दलित बस्तियों में गुरु रविदास की प्रतिमा या चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन होगा। इसके अलावा कलश वंदन, समाज संपर्क अभियान, संत संपर्क अभियान, छात्रावास महासंपर्क अभियान तथा 5 अक्टूबर से 5 नवंबर तक समरसता यात्रा निकाली जाएगी।
कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राम कृपाल शर्मा, नंदकिशोर चौधरी, विभाष चंद्र झा, आदित्य कुमार सिंह, मुकेश सिंह राठौर, भारत भूषण दुबे, गोपाल ठाकुर सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : संजय तिवारी
No Previous Comments found.