शिवहर में NDRF द्वारा 'स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम' का सफल आयोजन

शिवहर : जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी के निर्देशानुसार जिले के प्रत्येक अंचल/प्रखंड में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल  टीम द्वारा 'स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम' चलाया जा रहा है। 

इसी कड़ी में  जिला शिवहर के पिपराही प्रखंड/अंचल अंतर्गत अम्बाकला स्थित जियालाल कलावती उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
​कार्यक्रम के दौरान NDRF की प्रशिक्षित टीम ने विद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों को विभिन्न आपदाओं से बचाव के प्रति जागरूक किया। 

इसके अंतर्गत निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर व्यावहारिक जानकारी एवं प्रदर्शन  भूकंप, आग लगने, बाढ़ एवं अन्य संभावित आपदाओं के दौरान अपनाई जाने वाली आवश्यक सुरक्षा सावधानियाँ और बचाव उपाय।

 घायलों या बेहोश व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचने से पहले दी जाने वाली त्वरित चिकित्सीय सहायता का व्यावहारिक प्रशिक्षण।
आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित रूप से बाहर निकलने और फँसे हुए लोगों को ढूँढकर निकालने की सही तकनीक।
​कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। 

बच्चों ने आपातकाल में स्वयं की और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। विद्यालय प्रशासन ने NDRF की इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की और इस जागरूकता कार्यक्रम को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया।
जिले में जागरूकता का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। अगले 'स्कूल सेफ्टी कार्यक्रम' निर्धारित है।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.