कई अनियमितता पाए जाने पर एसडीएम के निर्देश पर की गई कार्रवाई

शिवहर : सरोजा सीताराम सदर अस्पताल स्थित कैंपस में चल रहे जन औषधि केंद्र पर कई अनियमितता पाए जाने पर अनुमंडल पदाधिकारी डॉ अंनत कुमार के निर्देश के आलोक में छापेमारी की गई है। छापेमारी के उपरांत जन औषधि केंद्र सरोजा सीताराम सदर अस्पताल स्थित कैंपस में विक्रय पर रोक लगा दी गई है।

एसडीएम के निर्देश पर हुई छापेमारी में अंचल अधिकारी शिवहर अनामिका कुमारी, शिवहर पुलिस एवं ड्रग इंस्पेक्टर महेश कुमार साह के द्वारा की गई है।

ड्रग इंस्पेक्टर महेश कुमार साह ने बताया है कि अनुमंडल दंडाधिकारी के पत्र के आलोक में पुलिस पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी के साथ छापेमारी की गई है। सिविल सर्जन के द्वारा जन औषधि केंद्र चलाने को लेकर एक कमरा 120 स्क्वायर फीट का दिया गया था निरीक्षण के दौरान दो कमरा कब्जा में पाया गया जो 162 स्क्वायर फीट का है।

ड्रग इंस्पेक्टर महेश कुमार साह ने बताया है कि लाइसेंस को लेकर भी तथा अन्य कई अनियमितता पाए जाने पर छापेमारी की गई है ।फिलहाल दवा के बिक्री पर लोग लगा दी गई है। जांच किया जा रहा है । अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.