साइबर अपराध पर प्रभावी रोकथाम के लिए पुलिस अधिकारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
शिवहर : जिले में बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम एवं डिजिटल सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को जिला समाहरणालय के संवाद कक्ष में एक दिवसीय साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुशील कुमार ने संयुक्त रूप से की। प्रशिक्षण का आयोजन पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) तथा मोबाइल कैरियर कंपनी एयरटेल के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।
प्रशिक्षण के दौरान साइबर अपराधों के बदलते स्वरूप, ऑनलाइन ठगी से बचाव, तकनीकी जांच की नवीनतम विधियों, डिजिटल माध्यमों से होने वाली धोखाधड़ी की पहचान एवं उसके प्रभावी नियंत्रण संबंधी विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही पुलिस पदाधिकारियों को आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।कार्यक्रम में साइबर अपराधों की प्रभावी रोकथाम के लिए पुलिस विभाग एवं तकनीकी एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आधुनिक तकनीक के अधिकाधिक उपयोग पर विशेष बल दिया गया। प्रशिक्षण में उपस्थित अधिकारियों ने साइबर सुरक्षा को लेकर अपने अनुभव साझा किए और तकनीकी सहयोग को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता
No Previous Comments found.