डुमरी कटसरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण
शिवहर : अनुमंडल पदाधिकारी शिवहर द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी कटसरी का निरीक्षण किया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी डॉ अंनत कुमार द्वारा पंजीकरण काउंटर, दवा वितरण केंद्र, ए.ई.एस. वार्ड, एक्स-रे कक्ष एवं कार्यालय का निरीक्षण किया गया तथा मरीजों से पूछताछ किया गया है।
निरीक्षण के क्रम में सभी चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।अनुमंडल पदाधिकारी डॉ अंनत कुमार के द्वारा स्वास्थ्य केंद्र में समुचित साफ सफाई एवं सामग्रियों को व्यवस्थित ढंग से रखने का निर्देश दिया गया. इसके पश्चात अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा प्रखंड एवं अंचल कार्यालय डुमरी कटसरी का भी निरीक्षण किया गया।
अंचल कार्यालय के निरीक्षण के क्रम में दाखिल खारिज, परिमार्जन, भू मापी, अतिक्रमण, अभियान बसेरा आदि योजनाओं की समीक्षा की गई।
अनुमंडल पदाधिकारी, शिवहर द्वारा प्रखंड आपूर्ति कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के क्रम में कार्यपालक सहायक के अनुपस्थित रहने पर उनसे स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया गया।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता
No Previous Comments found.