डीएवी पब्लिक स्कूल, शिवहर में भव्य इन्वेस्टिट्योर सेरेमनी का आयोजन

शिवहर : डीएवी पब्लिक स्कूल, शिवहर में विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी, आत्मविश्वास एवं टीम भावना विकसित करने के उद्देश्य से भव्य Investiture Ceremony का आयोजन गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ उनके शारीरिक, मानसिक, नैतिक एवं आध्यात्मिक विकास को भी बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रणधीर सिंह एवं उपस्थित शिक्षकों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक March Past प्रस्तुत किया गया। अनुशासित कदमों, शानदार तालमेल और आत्मविश्वास से भरे प्रदर्शन ने उपस्थित सभी लोगों को प्रभावित किया। विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रणधीर सिंह ने नवनिर्वाचित छात्र नेताओं को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि छात्र नेता अपने आचरण, अनुशासन और कार्यों से अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनें तथा विद्यालय की गरिमा एवं अनुशासन को सदैव बनाए रखें।

विद्यालय के सीसीए इंचार्ज सूरज कुमार, राहुल मिश्रा एवं गरिमा ने भी नवनिर्वाचित छात्र नेताओं को शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें अपने पद की गरिमा बनाए रखने, अनुशासन का पालन करने तथा विद्यालय की प्रतिष्ठा को ऊँचा उठाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक विकास कुमार ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा—“नेतृत्व पद से नहीं, कर्मों से पहचाना जाता है। हौसलों से उड़ान भरिए और अपने कर्मों से विद्यालय का नाम रोशन कीजिए।”

समारोह में विद्यालय के वरीय शिक्षक आशीष लाभ, राकेश रंजन सहित रूपा कुमारी, अभिनय मिश्रा, आनंद प्रकाश सिंह, प्रमोद कुमार, प्रियंका कुमारी, वीणा कुमारी, विद्यानंद कुमार, मनीषा कुमारी, विजय सर मौजूद रहे।

अंत में कार्यक्रम का समापन शांति पाठ एवं “वंदे मातरम्” के सामूहिक गायन के साथ किया गया। विद्यालय परिवार ने सभी नवनिर्वाचित छात्र नेताओं को उनके नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

डीएवी पब्लिक स्कूल, शिवहर में आयोजित यह Investiture Ceremony विद्यार्थियों के लिए नेतृत्व की नई जिम्मेदारियों की शुरुआत के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व विकास, अनुशासन एवं आत्मविश्वास को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक कदम साबित हुआ।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.