उप विकास आयुक्त से शिष्टाचार भेंट --भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री आदित्य कुमार
शिवहर : जिले के उप विकास आयुक्त संजय कुमार से भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री आदित्य कुमार ने उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर आदित्य कुमार ने संजय कुमार को शिवहर में उप विकास आयुक्त का पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही उनके सफल एवं सार्थक उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी। भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री आदित्य कुमार ने विश्वास व्यक्त किया कि संजय कुमार के नेतृत्व एवं प्रशासनिक अनुभव से शिवहर जिले में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। जिले की तरक्की और जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने में उनका योगदान महत्वपूर्ण सिद्ध होगा इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा ज़िला महामंत्री आदित्य कुमार ने विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर जिले के विकास कार्यों, ग्रामीण योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता
No Previous Comments found.