जिला पदाधिकारी, शिवहर प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में विशेष शिविर आयोजित, ऑन-द-स्पॉट निवारण हेतु मिले 80 आवेदन

शिवहर : आज  जिला पदाधिकारी, शिवहर  प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में आज डुमरी कटसरी प्रखंड के ग्राम पंचायत महम्मदपुर कटसरी (पंचायत भवन मकसूदपुर कररिया) में एक विशेष सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।जन कल्याणकारी योजनाओं के सुचारू संचालन और जन समस्याओं के त्वरित निवारण के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया, जिसमें करीब 350 लोग शामिल हुए। ​शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 80 आवेदन प्राप्त हुए। जिला पदाधिकारी ने सभी आवेदनों का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को पूरी पारदर्शिता और त्वरित गति से समस्याओं के निष्पादन का निर्देश दिया। ​विभागवार प्राप्त आवेदनों का मुख्य विवरण:

1. ​राजस्व विभाग: 25 आवेदन (सर्वाधिक)
2. ​नल-जल योजना (PHED): 12 आवेदन
3. ​बिजली विभाग: 11 आवेदन
4. ​आपूर्ति विभाग (राशन): 10 आवेदन
5. ​पेंशन (समाज कल्याण): 06 आवेदन
6. ​थाना व शौचालय निर्माण: 04-04 आवेदन
7. ​RWD (ग्रामीण सड़कें): 03 आवेदन
8. ​ब्रेडा (BREDA) व चापाकल: 01-01 आवेदन

​जिला पदाधिकारी  प्रतिभा रानी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आम जनता की शिकायतों का समय सीमा के भीतर निवारण करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। शिविर को सफल बनाने में पंचायत सचिव, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.