4 घंटे नहीं मिला ब्लड

शिवपुरी : 4 घंटे ब्लड नहीं मिला 1 साल के बच्चे  को रात 10 बजे आर्यन ब्लड डोनेशन ग्रुप के अध्यक्ष को पता लगा तो बोले- जितना भी ब्लड चाहिए मिलेगा; कुछ दिन से वेंटिलेटर पर था  बच्चा 1 साल का बच्चा कुछ दिनों  से वेंटिलेटर पर है। शरीर में संक्रमण भी काफी ज्यादा था। बार-बार ब्लड की जरूरत पड़ी तो A + पॉजिटिव ब्लड डोनर नहीं मिला। यह घड़ी मासूम के लिए बहुत मुश्किल थी। परिजन भी परेशान होने लगे। उनकी उम्मीद टूटने लगी। बुधवार की रात 10 बजे आर्यन  ग्रुप के अध्यक्ष योगेश जैन को सूचना लगी। वे जिला चिकित्सालय  ब्लड बैंक पहुंच गए।

योगेश जैन को जैसे ही पता लगा कि 1 साल का मासूम एक यूनिट ब्लड के भरोसे जिंदगी की जंग लड़ रहा है। इसके बाद उन्होंने एक मिनट फॉर्म भरने में लगाई और आधा घंटे में ब्लड डोनेट कर दिया। इसके बाद बच्चे के परिजनों की आंखों में आंसू और चेहरे पर मुस्कराहट लौटी। अगले दिन गुरुवार  सुबह जिला चिकित्सालय में  डॉ.  ने बताया कि बच्चे की तबीयत में सुधार है। पहले बहुत अधिक संक्रमण था। 10 दिन से वेंटिलेटर पर है बच्चा शिवपुरी जिला निवासी सेसई   का बच्चा 10 दिन पहले जिला चिकित्सालय में वेंटिलेटर पर है। शुरुआत में बच्चे में काफी इंफेक्शन था। । संक्रमण अधिक होने के कारण वेंटिलेटर पर रखा गया। फिर ब्लड की जरूरत पड़ी।

उधर, अस्पताल में बच्चा वेंटिलेटर में होने के कारण जिंदगी की जंग लड़ता रहा। वहीं, इधर जैसे ही योगेश जैन ने ब्लड डोनेट किया परिजनों ने गहरी सांस ली और योगेश व उनकी टीम का शुक्रिया किया। 

क्या है जोश है ग्रुप का ?

शिवपुरी शहर में आर्यन ग्रुप करीब कही सालों से सामाजिक कार्यों में आगे है। आर्यन ग्रुप के करीब 313 से अधिक सदस्य जिले भर में सक्रिय रहते हैं खासकर शिवपुरी शहर में ब्लड।

रिपोर्टर : ऋषि गोस्वामी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.