"शॉकिंग भविष्यवाणी: इंसान उड़ने वाले हैं, दुनिया में हलचल! 7 सेकंड की वीडियो ने मचाई सनसनी; 12 अगस्त का असली सच क्या है?"
आजकल सोशल मीडिया पर एक डरावनी खबर तेजी से वायरल हो रही है। कहा जा रहा है कि 12 अगस्त 2026 को पृथ्वी पर सिर्फ 7 सेकंड के लिए गुरुत्वाकर्षण खत्म हो जाएगा। इसके चलते दुनिया में भारी तबाही मचेगी और हर चीज हवा में तैरने लगेगी। दावा किया जा रहा है कि अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA इस खबर को पूरी दुनिया से छुपा रही है। आइए जानते हैं कि इस डराने वाली भविष्यवाणी के पीछे की सच्चाई क्या है।
अटकलों में यह भी कहा गया है कि NASA ने ‘प्रोजेक्ट एंकर’ (Project Anchor) नाम का एक गुप्त मिशन शुरू किया है, जिस पर 89 अरब अमेरिकी डॉलर (लगभग 8 लाख करोड़ रुपये) खर्च किए जा रहे हैं। आरोप है कि इस मिशन के तहत विशेष भूमिगत बंकर बनाए जा रहे हैं ताकि महत्वपूर्ण नेताओं को किसी भी संभावित आपदा से बचाया जा सके।
सच्चाई क्या है?
जब इस खबर की सत्यता की जाँच की गई, तो यह सामने आया कि यह केवल एक अफवाह और षड्यंत्र की कहानी है। इस दावे का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। विज्ञान के नियमों के अनुसार, पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण अचानक समाप्त होना असंभव है। नासा या किसी भी विश्वसनीय वैज्ञानिक संगठन ने अब तक ऐसी कोई चेतावनी या घोषणा नहीं की है।
प्रोजेक्ट एंकर की वास्तविकता
NASA के रिकॉर्ड में ‘प्रोजेक्ट एंकर’ नाम का कोई ऐसा मिशन मौजूद नहीं है जो पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण के रुकने का अध्ययन कर रहा हो। नासा ने खुद इस अफवाह को पूरी तरह खारिज किया है और कहा है कि ऐसा कुछ भी होने वाला नहीं है।
तो 12 अगस्त को वास्तव में क्या होने वाला है?
NASA के वैज्ञानिकों के अनुसार, उस दिन एक पूर्ण सूर्य ग्रहण (Total Solar Eclipse) होने वाला है। यह सामान्य खगोलीय घटना है, जिसे ग्रीनलैंड, आइसलैंड और स्पेन जैसे देशों में देखा जा सकेगा। वैज्ञानिकों ने लोगों से कहा है कि इस तरह की अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इस ग्रहण से किसी भी इंसान को कोई खतरा नहीं है।

No Previous Comments found.