अनोखी विदाई: अम्मा’ को अंतिम सलाम देने पहुंचे बंदर
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा यह वीडियो इंसान और जानवर के रिश्ते की ऐसी मिसाल पेश करता है, जिसे देखकर हर कोई भावुक हो रहा है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो कर्नाटक के रयारा डोड्डी इलाके का है, जो चन्नापटना के पास स्थित है. वीडियो में एक बंदर और 85 साल की महिला के बीच ऐसा भावनात्मक जुड़ाव दिखता है, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है.

जानकारी के मुताबिक, यह महिला रोजाना आसपास के बंदरों को खाना खिलाती थी और यह उसका रोज का नियम बन चुका था. धीरे-धीरे एक खास बंदर के साथ उसका गहरा रिश्ता बन गया. जब महिला की मौत हुई, तो वही बंदर उसके पास पहुंचा और आखिरी विदाई देने के लिए वहीं बैठा रहा. यह दृश्य इस बात का सबूत बन गया कि जानवर भी एहसान और प्यार को कभी नहीं भूलते.
![]()
बताया जाता है कि अम्मा, जो एक रिटायर्ड अधिकारी की विधवा थीं, अपनी पेंशन का 75 प्रतिशत से अधिक हिस्सा रोजाना बंदरों को भोजन कराने में खर्च करती थीं। सालों तक चला यह सिलसिला उनके और वानरों के बीच एक अनोखे रिश्ते में बदल गया था।लेकिन जब अम्मा का निधन हुआ, तो जो दृश्य सामने आया, उसने हर किसी को स्तब्ध कर दिया।उनकी अंतिम विदाई के समय बड़ी संख्या में बंदर वहां इकट्ठा हो गए। वे शांत बैठे रहे, मानो अपने तरीके से श्रद्धांजलि दे रहे हों।


No Previous Comments found.