जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में डीएम ने दिए निर्देश
शिवहर : समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में जिला पदाधिकारी, शिवहर की अध्यक्षता में जिले के सभी विभागों के वरीय पदाधिकरियों के साथ जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गयी। उक्त बैठक में सभी विभागों की समीक्षा की गयी। साथ ही विभागों के मध्य आपसी समन्वय हेतु आवश्यक दिशा-निदेश दिए गए। समीक्षा के क्रम में पथ निर्माण विभाग/ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता को निदेश दिया गया कि ऐसे विद्यालय जिसका मुख्य दरवाज़ा पथ की तरफ खुलता है, वहां पर Signage लगाएं। डीएम ने निर्देश देते हुए कहा है कि स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि जिले में 13 वर्ष से अधिक उम्र के बालिकाओं को HVP टीका दिया जाना है जिसमे से 11067 बालिकाओं को प्रथम खुराक दिया गया है परन्तु जागरूकता के अभाव में द्वितीय खुराक देने में कठिनाई आ रही है, इस पर जिला पदाधिकारी द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि प्रत्येक स्कूल में इस हेतु जन जागरूकता अभियान चलाये। बैठक में कार्यपालक अभियंता PHED की भी समीक्षा की गयी। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि जिले में कुल-74 वार्ड/टोले ऐसे है जिसमे नल जल योजना अंतर्गत बोरिंग का कार्य किया जाना था जिसमे से 54 वार्ड में ही कार्य किया गया है इस पर जिला पदाधिकारी महोदया द्वारा खेल व्यक्त किया गया तथा निदेश दिया गया कि अप्रैल 30 तारीख़ तक बोरिंग एवं पाइपलाइन का कार्य पूर्ण कर लिया जायI इसके अलावा RTPS द्वारा प्राप्त होने वाले आवेदन की भी समीक्षा की गयी । समीक्षा के क्रम में पाया गया कि मार्च माह में कुल 17420 आवेदन ऑनलाइन प्राप्त हुए है जबकि केवल 121 आवेदन ही काउंटर से प्राप्त हुए है, इस पर जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट किया गया कि RTPS काउंटर से निःशुल्क आवेदन किया जाता है। जन जागरूकता एवं प्रचार प्रसार के अभाव में आम आदमी ऑनलाइन निजी साइबर कैफे से आवेदन करते है जबकि यह RTPS काउंटर से निःशुल्क किया जा सकता है I सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि इसका व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित किया जाए I
रिपोर्टर : संजय गुप्ता


No Previous Comments found.