सहायक शिक्षा पदाधिकारी परीक्षा में दोनों पाली में 5249 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

शिवहर : जिले में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा मंगलवार को आठ केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल में आज संपन्न हुई है। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी एवं पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्र ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने केंद्रों पर सुरक्षा, अनुशासन एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।अधिकारियों ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेट के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि परीक्षा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।प्रथम पाली में नवाब हाई स्कूल में 672 अभ्यर्थी में से 320 अभ्यर्थियों ने दिया एग्जाम 352 रहे अनुपस्थित। वहीं दूसरी पाली में 672 में से 320 उपस्थित रहे 352 अनुपस्थित रहा। बालिका विद्यालय शिवहर में प्रथम पाली में 576 में से 281 में दी परीक्षा, 295 रहे अनुपस्थित तो द्वितीय पाली में 576 में से 278 ने दी परीक्षा 298 रहे उपस्थित। कुशहर हाई स्कूल में प्रथम पाली में 576 में से 278 ने दी परीक्षा 298 अनुपस्थित रहे तो द्वितीय पाली में 576 में से 278 ने दी परीक्षा 298 अनुपस्थित रहे।फतेहपुर हाई स्कूल में प्रथम पाली में 624 में से 266 में भी परीक्षा 358 अनुपस्थित रहे तो द्वितीय पाली में 624 में से 267 में दी परीक्षा 357 अनुपस्थित रहे। अंबा कला हाई स्कूल में प्रथम पाली में 588 में से 246 में दी परीक्षा 342 अनुपस्थित रहे तो द्वितीय पाली में 588 में से 246 में दिया परीक्षा 342 रहे अनुपस्थित। सोनल सुल्तान हाई स्कूल में प्रथम पाली में 672 में से 296 ने दिया परीक्षा 376 है अनुपस्थित तो द्वितीय पाली में 680 72 में से 296 ने दिया परीक्षा 376 रहे अनुपस्थित। नयागांव हाई स्कूल में प्रथम पाली में 600 में से 262 ने दिया परीक्षा 328 रहे अनुपस्थित तो द्वितीय पाली में 600 में से 261 में दिया परीक्षा 339 रहे अनुपस्थित। सुंदरपुर खरौना उत्क्रमित विद्यालय में प्रथम पाली में 504 में से 240 ने दिया परीक्षा 264 अनुपस्थित रहे तो द्वितीय पाली में 504 में से 240 में दी परीक्षा 264 अनुपस्थित रहे। इस तरह दोनों पाली में सभी आर्थिक केंद्र पर 9624 में दिया परीक्षा 5249 रहे अनुपस्थित।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.