कौशल विकास समिति एवं जिला निबंधन सह- परामर्श केंद्र की डीएम ने की समीक्षा

शिवहर एक्सप्रेस : आज  जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में जिला कौशल विकास समिति एवं जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई । बैठक में ज़िले में चल रही निम्न कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा की गई। CM Pratigya Yojana- बिहार सरकार ने इंटर्नशिप करने वाले युवाओं को वित्तीय सहायता देने के लिए मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना शुरू की है। यह 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद युवाओं को इंटर्नशिप कार्यक्रमों के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए शुरू की गई योजना है। युवाओं को इंटर्नशिप कार्यक्रम के दौरान तीन महीने से लेकर 12 महीने तक की अवधि के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी।उच्चतर माध्यमिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों को इंटर्नशिप के लिए 4,000 रुपए प्रतिमाह मिलेंगे। आई.टी.आई. डिप्लोमा उत्तीर्ण उम्मीदवारों को 5,000 रुपए प्रतिमाह मिलेंगे। स्नातक एवं स्नातकोत्तर युवाओं को 6,000 रुपए प्रति माह की इंटर्नशिप मिलेगी। जिला पदाधिकारी ने इसके विस्तृत स्तर का प्रचार प्रसार करने हेतु निर्देशित किया ताकि ज़िले के अधिक से अधिक इच्छुक अभ्यर्थी इस योजना से लाभान्वित हो सकें।प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) भारत सरकार की एक पहल है, जिसका उद्देश्य युवाओं को देश की शीर्ष 500 कंपनियों में 12 महीने की व्यावहारिक कार्य अनुभव (ओन-द-जॉब ट्रेनिंग) प्रदान करना है। 18 से 24 वर्ष के युवा (जो पूर्णकालिक रोजगार में नहीं हैं) इसके लिए आवेदन कर सकते हैं, जिसमें 9,000 प्रति माह स्टाइपेंड (8,100 सरकार + 900 कंपनी द्वारा) और 6,000 रुपये की एकमुश्त सहायता मिलती है।उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए। उम्र 21 से 24 वर्ष के बीच हो (पूर्णकालिक छात्र नहीं)। 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, या बीए, बीकॉम, बीएससी, बीसीए, बीबीए जैसे स्नातक पास। परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। आईआईटी, आईआईएम, आईआईएसईआर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के स्नातक पात्र नहीं हैं।जिनके परिवार में कोई सरकारी नौकरी में है, वे पात्र नहीं हैं। कुशल युवा कार्यक्रम- जिला पदाधिकारी ने विभाग द्वारा लक्ष्य को इस वितीय वर्ष मैं शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने हेतु निदेशित किया।  ज़िला निबंधन सह परामर्श केंद्र को ज़िला पदाधिकारी ने निबंधन के लक्ष्य को सत प्रतिशत हासिल करने हेतु निर्देशित किया ।साथ ही रोस्टर बना कर सभी विद्यालयों में counselling करने हेतु निदेशित किया।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.