12 वर्षीय आशिक कुमार की हुई मुजफ्फरपुर के निजी हॉस्पिटल में मृत्यु
शिवहर-नगर परिषद शिवहर के वार्ड नंबर 14 निवासी संजय मेस्तर के 12 वर्षीय पुत्र आशिक कुमार की आखिरकार मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में मृत्यु हो गई है।
सभापति राजन नन्दन सिंह ने बताया है कि कल दोपहर 3 बजे शिवहर फतेहपुर रोड पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास बाइक दुर्घटना में नगर परिषद वार्ड नंबर 14 निवासी संजय मेस्तर के 12 वर्षीय पुत्र को बाईक दुर्घटना में घायल हो गया था। जिसे इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में ले जाया गया लेकिन मृत्यु हो गई। उन्हें पोस्टमार्टम करा कर उन्हें सरकारी लाभ दिलाया जाएगा।
सभापति राजन नन्दन सिंह ने बताया कि हालांकि बाइक वाले ठोकर मार कर भाग रहा था। तभी वह भी दूसरे को ठोकर मार कर खुद बाइक से गिर गया और लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है वह शाहपुर निवासी बताया जा रहा है।
संजय गुप्ता C NEWS Bharat sheohar
No Previous Comments found.