राजद नेता राधाकांत गुप्ता उर्फ बच्चू जी ने जताया विरोध
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 994 की वृद्धि पर राजद नेता राधाकांत गुप्ता उर्फ बच्चू जी ने जताया विरोध
शिवहर -राष्ट्रीय जनता दल के नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राधाकांत गुप्ता उर्फ बच्चू जी ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 994 रुपए की सर्वाधिक वृद्धि पर आपत्ति जताते हुए कहा है की यह तो हद ही हो गई।
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बच्चू जी ने कहा है कि कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़ने से इसका सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यवसाइयों पर पड़ेगा ।जहां कमर्शियल गैस का इस्तेमाल अधिक होता है।
उन्होंने कहा है कि कमर्शियल सिलेंडर का दाम बढ़ने से छोटे व्यापार ,रेस्टोरेंट, होटल शादी -ब्याह कार्यक्रमों के बजट पर असर देखने को मिलेगा। सब की लागत बढ़ जाएगी ,आम लोगों को जनजीवन अस्त व्यस्त हो जाएगा।
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्री बच्चू जी ने बताया है कि 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल सिलेंडर ऑफ 3361 रुपए में मिलेगा। जिसे आम जन जीवन अस्त-व्यस्त हो जाएगा खाने पीने की चीजों की कीमतों पर इसका असर देखने को मिलेगा।
संजय गुप्ता C NEWS Bharat sheohar
No Previous Comments found.