राष्ट्रीय लोक अदालत में 287 मामलों का निष्पादन, 48 लाख 21 हजार 84 रूपए राजस्व की प्राप्ति
राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालय के 130 से मामले का हुआ निष्पादन ,जो आज तक के सर्वाधिक
शिवहर - शिवहर विवाह न्यायालय परिषद में आज इस वर्ष का दूसरा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया था जिसमें 287 मामले का निष्पादन किया गया वहीं 48 लाख 21 हजार 84 रूपए राज्स्व की प्राप्ति हुई है ।
व्यवहार न्यायालय परिसर में आज जिला व सत्र न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष डॉ दीपक कुमार, जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी, फैमिली जज , एसडीपीओ सुशील कुमार सहित न्यायिक पदाधिकारीयों एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ललन कुमार रजक के द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन किया गया था।
जिला विधिक सेवा प्राधिकारी के सचिव न्यायाधीश ललन कुमार ने बताया है कि आज के राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के मामलों को लेकर कल 10,152 मामले रखे गए थे जिसमें से आज 287 मामलों का निष्पादन किया गया है।
उन्होंने बताया है की सर्वाधिक आज तक के राष्ट्रीय लोक अदालत में शिवहर न्यायालय की 130 मामलों का निष्पादन किया गया।
ट्रैफिक के 80 मामले का निष्पादन हुआ है जिसमें 4,44,000 राजस्व की प्राप्ति हुई है। बैंक के कुल 73 मामले का निष्पादन हुआ जिसमें 43 लाख 27,205 रुपए की राजस्व की प्राप्ति की गई। बीएसएनएल के मात्र चार मामले का निष्पादन हुआ जिसमें 4779 राजस्व की प्राप्ति की गई है वहीं माप तौल एवं पुलिस एक्ट में 47,100 की राजस्व की प्राप्ति की गई।
रिपोर्टर- संजय गुप्ता


No Previous Comments found.