जिला अध्यक्ष डॉ रामाधार साह ने किया उद्घाटन

जिला जन सुराज पार्टी कार्यालय का रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी जितेंद्र मिश्रा एवं जिला अध्यक्ष डॉ रामाधार साह ने किया उद्घाटन

शिवहर -जिला जन सुराज पार्टी कार्यालय का आज पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष रिटायर आईपीएस अधिकारी जितेंद्र मिश्रा एवं शिवहर जिला अध्यक्ष डॉ रामाधार साह के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया गया है।

जिसमें गरिमामय उपस्थिति में रवि रंजन मिश्रा, रामानंद बाबू , विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी नीरज सिंह की उपस्थिति रही।

रिटायर्ड आईपीएस पार्टी के कोषाध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा ने बताया है कि जन सुराज पार्टी (प्रशांत किशोर द्वारा 2 अक्टूबर 2024 को स्थापित) का मुख्य उद्देश्य बिहार में व्यवस्था परिवर्तन, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के आधार पर राजनीति को बदलना है। यह पार्टी बिहार को सबसे पिछड़े राज्य से निकालकर अगले 10 वर्षों में अग्रणी 10 राज्यों में शामिल करना, जातिवाद मुक्त राजनीति करना और लोगों को सही विकल्प देना चाहती है।

पार्टी जिला अध्यक्ष डॉ रामाधार साह ने बताया है कि बिहार की 30 वर्षों की पुरानी राजनीतिक व्यवस्था और बंधुआ मजदूरी को खत्म करना।शिक्षा और  जनता को जाति या धर्म के बजाय अपने बच्चों की पढ़ाई और रोजगार के मुद्दों पर वोट देने के लिए जागरूक करना है।

उन्होंने बताया कि बिहार को देश के सबसे गरीब राज्य से निकालकर शीर्ष 10 राज्यों में शामिल करना पार्टी का मुख्य उद्देश्य है। राजनीति में शिक्षित, ईमानदार और सही लोगों को जोड़ना और चुनाव लड़ने में मदद करना है।

मौके पर महामंत्री राम प्रवेश सिंह, कोषाध्यक्ष अजय सिंह, जिला सलाहकार समिति सदस्य सरोज झा ,डोमा साह, महिला अध्यक्ष बीनू सिंह ,युवा अध्यक्ष कुश द्विवेदी ,किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष विजय शंकर सिंह, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुधीर गुप्ता, मुख्य प्रवक्ता लभली प्रसाद,प्रखंड अध्यक्ष तरियानी सत्येंद्र सिंह ,प्रखंड अध्यक्ष पूरनहिया नीरज कुशवाहा, नगर परिषद अध्यक्ष मुरारी कुमार, जिला उपाध्यक्ष रामबाबू सिंह सहित अन्य जन सुराजी  मौजूद रहे।

संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.