ANM स्कूल शिवहर में अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस मनाया गया

शिवहर -ANM स्कूल शिवहर में अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस बड़े उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं, शिक्षकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं स्वागत भाषण से हुई। 

विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य ने नर्सों की सेवा, समर्पण एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नर्सें समाज की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला हैं और मरीजों की सेवा में उनकी भूमिका अतुलनीय है।
इस अवसर पर छात्राओं द्वारा भाषण, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं जागरूकता प्रस्तुतियाँ दी गईं। 

कार्यक्रम के माध्यम से नर्सिंग पेशे की गरिमा, मानव सेवा एवं स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया गया।

अंत में सभी छात्राओं एवं उपस्थित लोगों ने मरीजों की सेवा एवं मानवता की रक्षा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.