मोहनपुर में प्रशासन ने सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया

शिवहर-पिपराही अंचल के ग्राम मोहनपुर में प्रशासन ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य सड़क को अतिक्रमण से मुक्त करा दिया। वही बिहार सरकार की गैर मजरूआ आम भूमि पर 26 लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था। 

अंचल अधिकारी पिपराही के अनुरोध पर प्रशासन ने दंडाधिकारी और भारी पुलिस बल की तैनाती की थी।आज पुलिस बल की मौजूदगी में अंचल अधिकारी ने पूरे अतिक्रमण को हटवाया और सरकारी भूमि को खाली कराया।

अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुणाल ने साफ कहा कि बिहार सरकार की सड़क या भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन की इस कार्रवाई से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और सरकारी जमीन सुरक्षित रहेगी।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.