डीएम के निर्देश पर 53 पंचायतों और नगर परिषद क्षेत्र में नल-जल योजना की हुई महाजाँच
शिवहर - भीषण गर्मी के मद्देनजर आम जनता को सुचारू रूप से पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन शिवहर पूरी तरह एक्शन मोड में है। जिला पदाधिकारी (डीएम) प्रतिभा रानी के निर्देश पर आज पूरे जिले में 'हर घर नल का जल' योजना की व्यापक स्तर पर जाँच की गई।
इस विशेष अभियान के तहत शिवहर जिला अंतर्गत सभी 53 पंचायतों एवं नगर परिषद क्षेत्र में कुल-109 जिला व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को आवंटित क्षेत्रों में प्रतिनियुक्त किया गया। सभी अधिकारियों ने आज पूर्वाह्न से ही अपने-अपने क्षेत्रों का सघन भ्रमण कर शत-प्रतिशत योजनाओं का निरीक्षण किया और Epicollect App- Nal Jal 2026 के माध्यम से अपनी जाँच रिपोर्ट सीधे जिला पदाधिकारी को समर्पित की।
जाँच के मुख्य बिंदु में पूरे वार्ड में पानी की आपूर्ति नियमित हो रही है या नहीं।
कहीं पाइपलाइन क्षतिग्रस्त तो नहीं है। योजना से वंचित परिवारों और छूटे हुए टोलों की पहचान करना। तकनीकी रूप से चालू दिखने वाली, परंतु वास्तव में बंद पड़ी योजनाओं को चिन्हित करना था।
जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि पेयजल आपूर्ति में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जाँच रिपोर्ट के आधार पर बंद या क्षतिग्रस्त योजनाओं को अविलंब दुरुस्त कर जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
No Previous Comments found.