डुमरी प्रखंड एवं श्यामपुर थाना परिसर में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

शिवहर- प्रखंड डुमरी कटसरी क्षेत्र: पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री ऋषव कुमार द्वारा डुमरी प्रखंड परिसर एवं श्यामपुर थाना परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत विभिन्न पौधे लगाए गए।

डुमरी प्रखंड परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अरुण कुमार सिंह भी उपस्थिति रहें, वहीं श्यामपुर थाना परिसर में एएसआई विजय कुमार की मौजूदगी में पौधारोपण किया गया।

इस अवसर पर ऋषव कुमार ने कहा कि पेड़-पौधे केवल प्रकृति की शोभा ही नहीं बढ़ाते, बल्कि मानव जीवन के आधार भी हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को आगे आकर पौधारोपण करना चाहिए तथा लगाए गए पौधों की देखभाल भी करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान का प्रतीक है। इस प्रकार की पहल निश्चित रूप से आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित भविष्य की दिशा में प्रेरित करेगी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया।

हरियाली ही जीवन है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.