जिले को नशामुक्त बनाने और प्रतिबंधित नशीली दवाओं एवं मादक पदार्थों के अवैध कारोबार

शिवहर :  जिले को नशामुक्त बनाने और प्रतिबंधित नशीली दवाओं एवं मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को जड़ से मिटाने के उद्देश्य से आज, 16 अप्रैल 2026 को जिला पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी और पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा द्वारा की गई। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिले में मादक पदार्थों के प्रयोग, क्रय-विक्रय पर रोक लगाने  करने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ड्रग्स के विरुद्ध 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाते हुए निम्नलिखित कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। गांजा, अफीम और अन्य प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। संदिग्ध ठिकानों और परिवहन मार्गों पर विशेष निगरानी के साथ नियमित छापेमारी का निर्देश दिया गया है। ड्रग इंस्पेक्टर को निर्देशित किया गया है कि वे फार्मेसी और मेडिकल स्टोरों की नियमित जाँच सुनिश्चित करें। 

 शिक्षण संस्थानों (स्कूलों एवं कॉलेजों) के आसपास पुलिस गश्ती बढ़ाई जाएगी। शिक्षा विभाग को निर्देश दिया गया कि युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति सचेत करने के लिए सेमिनार और जागरूकता अभियान चलाएं।

 पुनर्वास पर ध्यान: नशे की लत से प्रभावित व्यक्तियों को मुख्यधारा में लाने के लिए सरोगा सीताराम सदर अस्पताल में संचालित नशामुक्ति केंद्र को और अधिक सुदृढ़ करने पर चर्चा की गई।  पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में खुफिया तंत्र (Intelligence) को सक्रिय करने का  निर्देश दिया गया  प्रशासन की इस पहल का मुख्य उद्देश्य जिले के युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करना और एक स्वस्थ, अपराध मुक्त समाज का निर्माण करना है।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.