त्योहारों को लेकर शोहरतगढ़ में पुलिस का फ्लैग मार्च

 सिद्धार्थनगर : शोहरतगढ़ तहसील के नगर पंचायत शोहरतगढ़ आगामी बारावफात, गणेश चतुर्दशी और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आदि त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए रविवार को शोहरतगढ़ कस्बे में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने कस्बे के विभिन्न मार्गों, प्रमुख बाजारों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों, व्यापारियों और आमजन से संवाद कर त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। पुलिस ने लोगों को सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाते हुए अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने कहा कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी व्यक्ति को माहौल खराब करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कस्बे में लगे सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त कराने और उनकी निगरानी व्यवस्था प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की नजर बनी रहे।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से समस्याओं की जानकारी भी ली। इस दौरान वरिष्ठ निरीक्षक सुभाष चंद्र यादव, उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव, हेड कांस्टेबल दिनेश यादव, प्रभाकर, सतीश कुमार सिंह, दयानंद यादव, राधेश्याम चौहान, कांस्टेबल रामकरन निषाद समेत भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

रिपोर्टर : सुशील कुमार खेतान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.