कोषाध्यक्ष विनोद पांडे जीते,उपसचिव विनोद राय निर्विरोध निर्वाचित

शिवहर : पिछले काफी दिनों से बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ का चुनाव आज प्रदेश पदाधिकारीयों के उपस्थिति में शांतिपूर्ण निर्वाचन एवं मतगणना संपन्न हो गई है।  बिहार गृह रक्षा वाहिनी के निर्वाची पदाधिकारी सुदेश्वर प्रसाद महासचिव चुनाव पदाधिकारी सह-पर्यवेक्षक के उपस्थिति में शिवहर प्रखंड कार्यालय परिसर में होमगार्ड ऑफिस में सुबह के 9 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक मतदान हुआ। मतदान उपरांत मतगणना संपन्न हुई । जिसमें अध्यक्ष पद के तीन उम्मीदवार में से सर्वाधिक अजय कुमार को 206 मत, लालबाबू सिंह को 59 मत, मनोरंजन कुमार उर्फ बालाजी को 28 मात्र प्राप्त हुआ। सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाले अजय कुमार को अध्यक्ष पद पर विजई घोषित किया गया। वही सचिव पद पर इंद्रजीत महतो को सर्वाधिक 158 मत प्राप्त हुआ जबकि उनके प्रतिद्वंदी मुकेश कुमार को 136 मत ही प्राप्त हुआ इंद्रजीत महतो सचिव पद पर विजई घोषित किए गए।  कोषाध्यक्ष पद पर सर्वाधिक विनोद पांडे को 177 मात्र प्राप्त हुआ हुए विजय घोषित किए गए उनके प्रतिद्वंदी समरेंद्र कुमार को 114 मत ही प्राप्त हुआ। जबकि उपसचिव पद पर विनोद राय निर्विरोध निर्वाचित किए गए हैं।  होमगार्ड एसोसिएशन के चुनाव एवं मतगणना को लेकर कार्यालय परिसर में गहमागहमी का माहौल रहा। विजय प्रत्याशियों ने जुलूस निकाला एवं फूलमाला से लोगों ने उसे स्वागत किया। 

 रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.