बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सुरक्षा और सोशल मीडिया निगरानी पर जोर

शिवहर : आगामी बकरीद पर्व के अवसर पर जिले में विधि व्यवस्था एवं लोक व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शनिवार को महात्मा गांधी नगर भवन, शिवहर में अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी अवनीश कुणाल एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुशील कुमार ने की।बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। साथ ही ईदगाहों एवं मस्जिदों में नमाज के दौरान विशेष सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी रखी जाएगी।अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखी जाएगी। किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक फोटो, वीडियो या भ्रामक पोस्ट की जानकारी मिलने पर तुरंत वरीय अधिकारियों को सूचित करने की अपील की गई।

 उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी तथा शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने सभी थाना अध्यक्षों को धार्मिक स्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार गश्ती और निगरानी रखने का निर्देश दिया।
बैठक में पुलिस उपाधीक्षक यातायात, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी थाना अध्यक्ष समेत अशोक उपाध्याय, मोहम्मद आफताब आलम, 
, मुकेश सिंह, मोहम्मद नसीम अख्तर, मोहम्मद हसनैन, रूपलाल महतो  राकेश गुप्ता, उषा कुशवाहा, मोहम्मद इजहारूल हक सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.