श्रद्धा आर्या के साथ रोमांस करेंगे गौरव खन्ना, एकता कपूर के नए शो ‘दिल की बेवफाइयां’ का हुआ खुलासा

टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता और ‘बिग बॉस 20’ के विनर गौरव खन्ना एक बार फिर छोटे पर्दे पर धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं। इस बार अभिनेता अपनी पर्सनल लाइफ नहीं, बल्कि अपने नए टीवी प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं। खबरों की मानें तो गौरव खन्ना जल्द ही मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर के नए डेली सोप में नजर आएंगे। खास बात यह है कि इस शो में उनके साथ टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री श्रद्धा आर्या मुख्य भूमिका निभाती दिखाई देंगी।

श्रद्धा आर्या के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे गौरव खन्ना

गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या पहली बार किसी टीवी सीरियल में एक साथ नजर आने वाले हैं। दोनों की नई जोड़ी को लेकर दर्शकों के बीच अभी से उत्सुकता बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि यह एक फैमिली ड्रामा होगा, जिसे एकता कपूर का प्रोडक्शन हाउस बालाजी टेलीफिल्म्स बना रहा है।शो में पारिवारिक रिश्तों, प्यार और भावनाओं की कहानी देखने को मिलेगी। गौरव और श्रद्धा की फ्रेश जोड़ी इस सीरियल का सबसे बड़ा आकर्षण हो सकती है।

क्या होगा गौरव खन्ना के नए शो का नाम?

एक  रिपोर्ट के मुताबिक, गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या के इस नए सीरियल का नाम ‘दिल की बेवफाइयां’ रखा गया है। यह शो स्टार प्लस पर प्रसारित होने की तैयारी में है।रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर में जब इस प्रोजेक्ट का पहला टीजर सामने आया था, तब शो का नाम सीक्रेट रखा गया था। अब इसका नाम सामने आने के बाद दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ गई है।बताया जा रहा है कि मेकर्स इस शो को दिवाली के बाद लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं। नवंबर के आखिरी सप्ताह में इसके ऑन एयर होने की उम्मीद जताई गई थी। हालांकि, शो की आधिकारिक लॉन्च डेट को लेकर अभी मेकर्स की घोषणा का इंतजार है।

रात 9 बजे आ सकता है नया फैमिली ड्रामा

रिपोर्ट्स की मानें तो ‘दिल की बेवफाइयां’ को स्टार प्लस पर रात 9 बजे के स्लॉट में प्रसारित किया जा सकता है। इसके लिए मेकर्स पुराने सेट को भी नए अंदाज में तैयार कर रहे हैं।बताया जा रहा है कि जिस सेट पर पहले ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की शूटिंग होती थी, उसी को नए शो के लिए नया रूप दिया जा रहा है।

करीब दो साल बाद टीवी पर वापसी करेंगी श्रद्धा आर्या

इस नए प्रोजेक्ट के जरिए श्रद्धा आर्या भी लंबे समय बाद टीवी पर वापसी करने जा रही हैं। अभिनेत्री को आखिरी बार लोकप्रिय सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ में देखा गया था। ऐसे में उन्हें एक नए किरदार में देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं।हाल ही में गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या को बालाजी टेलीफिल्म्स के ऑफिस में शूट किए गए एक प्रोमो में साथ देखा गया था। दोनों ने पैपराजी के सामने मुस्कुराते हुए पोज भी दिए, लेकिन शो से जुड़ी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की।इसके अलावा दोनों कलाकारों को सेट पर सफेद कपड़े पहनकर दुर्गा पूजा की रस्में निभाते हुए भी देखा गया। अब देखना दिलचस्प होगा कि गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या की यह नई जोड़ी दर्शकों के दिलों में कितनी जगह बना पाती है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.