सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांगजनों को वितरित किए गए सहायक उपकरण
श्रावस्ती। सेवा संकल्प अभियान के निमित्त आयोजित कार्यक्रमों के अंतर्गत कलेक्ट्रेट परिसर में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री श्री दारा सिंह चौहान जी एवं विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय मंत्री श्री विजय कुमार भुर्जी जी ने दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान किए। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण एवं संगठनात्मक साथियों के साथ उपस्थित रहकर कार्यक्रम में सहभागिता की। सहायक उपकरण वितरण से दिव्यांगजनों को दैनिक जीवन में सुविधा एवं सहयोग मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों के कल्याण एवं जनहित से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने का संदेश दिया गया।
रिपोर्टर - सर्वेश
No Previous Comments found.