श्रावस्ती पुलिस को मिली सफलता, चोरी के दो मुकदमों में 7 अभियुक्त गिरफ्तार

श्रावस्ती :  पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी के निर्देशन में जनपद श्रावस्ती की थाना कोतवाली भिनगा पुलिस ने चोरी की घटनाओं के खुलासे की दिशा में कार्रवाई करते हुए चोरी के दो मुकदमों में वांछित 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का सामान, एक मोटरसाइकिल, 5 मोबाइल फोन तथा कुल ₹6,450 नकद बरामद किए हैं।पुलिस की इस कार्रवाई को चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मामले के संबंध में क्षेत्राधिकारी भिनगा श्री आलोक कुमार सिंह द्वारा जानकारी दी गई।

रिपोर्टर : सर्वेश कुमार मिश्रा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.