राष्ट्रीय लोक अदालत 21 दिसम्बर को

श्रीगंगानगर : माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राजस्थान उच्च न्यायालय परिसर) जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री रविन्द्र कुमार (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) श्रीगंगानगर के निर्देश पर इस वर्ष की चतुर्थ राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 21 दिसम्बर 2025 को जिले में किया जायेगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री रवि प्रकाश सुथार (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु न्यायिक कोर्ट के साथ राजस्व न्यायालयों की बैंच भी गठित की जायेगी। एडीजे श्री सुथार ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में दाण्डिक शमनीय अपराध, चैक अनादरण के मामले, बैंक ऋण संबंधी मामले, मोटरयान दुर्घटना संबंधी मामले, उपभोक्ता सम्बंधी मामले, वैवाहिक मामले, ऋण विवाद, भूमि अधिग्रहण, राजस्व सम्बंधी मामले, बिजली पानी के अशमनीय मामलों के अतिरिक्त मामले व अन्य सिविल मामलों व राजीनामा योग्य मामलों का निस्तारण समझाईश से करवाने के प्रयास किये जायेंगे। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने बाबत समस्त न्यायालय, विभागों, बैंक व बीमा कम्पनियों से बैठकें आयोजित कर सम्पूर्ण तैयारी पूर्ण कर ली गई हैं। एडीजे द्वारा आमजन से अपील की गई है कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने प्रकरण का राजीनामा से निस्तारण करवाने हेतु बढ़चढ़ कर हिस्सा लेवें। इस लोक अदालत के अवसर का लाभ उठाने हेतु पक्षकारान संबंधित न्यायालय में उपस्थित होकर अपने प्रकरण का राजीनामा से निस्तारण करवाकर राहत पायें। राजीनामा से होने वाले प्रकरण के निस्तारण में ना किसी पक्ष की हार होगी है और ना किसी की जीत होती है।

रिपोर्टर : नरेश गर्ग 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.