सडक़ दुर्घटनाओं से बचाव के लिए लगाए रिफ्लेक्टर

श्रीगंगानगर : लियो क्लब श्रीगंगानगर ‘ग्रेटर’ द्वारा सडक़ सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा नई धानमण्डी गेट नम्बर 3, ट्रेक्टर-ट्रॉली यूनियन तथा शिव चौक के समीप सडक़ दुर्घटनाओं से बचाव के लिए चौपहिया वाहनों पर रेड रिफ्लेक्टर लगाए गए तथा वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने सहित यातायात नियमों की पालना करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर धर्मवीर डुडेजा, शुभाम अग्रवाल, राज सेतिया, पार्थ शेरेवाला, भव्य दुलानी, रोहित गुप्ता, आदित्य गोयल, विपिन गर्ग, दक्ष अरोड़ा, रेहान धारनिया, व्यापारी रामावतार लीला, गाबाजी सहित पुलिस थाना कोतवाली के स्टाफ सदस्य तथा लियो क्लब ‘ग्रेटर’ श्रीगंगानगर पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

रिपोर्टर : नरेश गर्ग

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.