रिडमलसर में डिजिटल गर्ल्स हब कार्यक्रम आयोजित, बेटियों को किया गया सम्मानित
श्रीगंगानगर : CSC सेंटर रिडमलसर में आज भारत सरकार द्वारा CSC एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में संचालित डिजिटल गर्ल्स हब कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत 18 से 29 वर्ष आयु वर्ग की युवतियों के लिए निशुल्क डिजिटल गर्ल्स हब कोर्स के आवेदन भरे गए।
इस अवसर पर वीएलई (VLE) गुरजिंदर सिंह द्वारा सभी पात्र बालिकाओं के निशुल्क फॉर्म भरे गए तथा उन्हें कोर्स से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि डिजिटल गर्ल्स हब योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क प्रदान किया जाता है तथा प्रशिक्षण उपरांत स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बालिकाओं के साथ कौशल विकास एवं रोजगार संभावनाओं पर विस्तृत संवाद भी किया गया। अंत में CSC सेंटर रिडमलसर की ओर से सभी प्रतिभागी बेटियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में वीएलई गुरजिंदर सिंह, तारणवीर, मनप्रीत, सुखवीर कौर, गगनदीप, रक्षा, सीमा, मोनिका, सिमरन सहित अन्य प्रतिभागी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : नरेश गर्ग


No Previous Comments found.