श्रीनगर में बड़ा सड़क हादसा, CRPF का बुलेटप्रूफ वाहन नहर में गिरा

जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में शनिवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का एक बुलेटप्रूफ बंकर वाहन अचानक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा।

यह हादसा शहर के बाहरी इलाके अहमदनगर क्षेत्र में डगपोरा-उमरहैर रोड पर हुआ। बताया जा रहा है कि वाहन चालक का नियंत्रण खो बैठना इस दुर्घटना की मुख्य वजह बनी। घटना के समय वाहन में कुल 9 जवान सवार थे, जो सभी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, सुरक्षाबलों और स्थानीय लोगों ने मिलकर तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायल जवानों को नहर से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त वाहन को क्रेन की मदद से नहर से बाहर निकाल लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.