कजरीतीज पर विभूतिनाथ महादेव का प्रथम जलाभिषेक पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा समेत जनप्रतिनिधियों ने विधिवत पूजन-अर्चन कर लिया भगवान शिव का आशीर्वाद

श्रावस्ती :  कजरीतीज के पावन अवसर पर गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी गुप्त काशी के नाम से सुप्रसिद्ध पांडव कालीन विभूतिनाथ शिव मंदिर में श्रद्धा एवं आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद तथा वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रावस्ती श्री दद्दन मिश्रा, पुलिस अधीक्षक महोदय, मुख्य विकास अधिकारी महोदय, निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्री उदय प्रकाश त्रिपाठी जी एवं एसडीएम भिनगा सहित अन्य गणमान्य लोग अपने प्रियजनों के साथ मंदिर पहुंचे।
सभी ने भगवान विभूतिनाथ महादेव का विधिवत पूजन-अर्चन कर प्रथम जलाभिषेक किया और भगवान शिव से जनकल्याण, सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। पावन अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा परिवार एवं समाज के कल्याण की प्रार्थना की। श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह कजरीतीज के अवसर पर विभूतिनाथ शिव मंदिर में भगवान शिव के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था देखने को मिली। भक्तों ने हर-हर महादेव के जयकारों के साथ जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन कर भगवान शिव से सभी के कल्याण की कामना की।
हर-हर महादेव! जय बाबा विभूतिनाथ!


रिपोर्टर : सर्वेश कुमार मिश्रा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.