नृत्य व लीला नाट्य एकाग्र पर लोकराग कार्यक्रम सम्पन्न

सौंसर : मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग के आयोजन में जिला प्रशासन के सहयोग से हनुमान लोक परिसर जामसवाली हनुमान मंदिर में 8 से 10 नवंबर तक शाम 7 बजे नृत्य एवं लीला नाट्य एकाग्र लोकराग का आयोजन किया गया है। जिसमें 8 नवम्बर को करमा नृत्य गोण्ड जनजातीय नंद किशोर एवं साथी डिण्डोरी,लोकराग नृत्य एवं लीला नाट्य एकाग्र पर धर्मन्द सिंह लोधी, लोककण्ठः निमाड़ी गायन सुश्री राखी बांके, मनीषा शास्त्री, सोनाली ढांकते, विकास शुक्ला एवं साथी द्वारा, श्रीहनुमान लीला नाट्य पुनर्संयोजक- नीता वर्मा, छिंदवाड़ा द्वारा,9 नवम्बर को भड़म नृत्य भारिया जनजातीय दादूलाल डाण्डोलिया एवं साथी, छिंदवाड़ा द्वारा, पंथी नृत्य दिनेश जागड़े एवं साथी, छत्तीसगढ़ द्वारा,लोककण्ठः बुन्देली गायन सुश्री कविता शर्मा, ऋषि विश्वकर्मा, बाबूलाल मस्ताना एवं साथी द्वारा, वीरांगना रानी दुर्गावती नृत्य-नाटिका निर्देशक- श्रीरामचन्द्र सिंह, भोपाल द्वारा,10 नवम्बर को गेड़ी नृत्य गोण्ड जनजातीय विजय बन्देवार एवं साथी छिंदवाड़ा द्वारा, मणियारो रास नृत्य मीति हसमुखराय भट्ट एवं साथी, गांधीनगर, लोककण्ठः मालवी एवं बघेली गायन सुश्री स्वाति उखले, अजय गांगुलिया कल्याणी मिश्रा, ऋचा पाण्डेय एवं साथी द्वारा,सती लीला नाट्य पुनर्संयोजक सुश्री शालिनी खरे, जबलपुर द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। स्थानीय प्रशासन एवं हनुमान लोग जाम सावली प्रबंधन समिति के द्वारा आयोजन को लेकर तैयारियां की गईं थी
रिपोर्टर : अशोक सोनी ।
No Previous Comments found.