न्यायालय आयुक्त मण्डल बस्ती के स्थगन आदेश के बावजूद भी उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ को नही है भय,भू-माफियाओं को करवा रहे अवैध कब्जा

सिद्धार्थनगर : चाँदापार उर्फ नगर पंचायत शोहरतगढ़ निवासी श्यामसुंदर पुत्र बजरंग लाल ने जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर को प्रार्थना-पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।मामला शोहरतगढ़ तहसील के अंतर्गत गाटा स0 154 में पैमाईश व पत्थर-नसब एवम न्यायालय आयुक्त बस्ती मण्डल बाद स0 C202417000001656 के दिनाँक 14-08-2024 का स्थगन आदेश होने के बावजूद, उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ राहुल सिंह कानून को  ताक पर रखकर JCB द्वारा  भू-माफियाओ को जबरन  कब्जा करवाने पर लगे हैं।इतना ही नही तहसील प्रशासन द्वारा अधिशाषी अधिकारी व नगर पंचायत शोहरतगढ़ अध्यक्षा को मिलाकर कब्जा करने पर उतारू हैं।उपजिलाधिकारी के सह पर C.O. शोहरतगढ़ द्वारा प्रार्थी को डरवाने के साथ- साथ बंद करने की धमकी भी दी जा रही है। इससे पूर्व भी प्रार्थी ने  दिनाँक 03/04/2025 को तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र दिया, जिस पर तहसील प्रशासन द्वारा गलत रिपोर्ट लगाकर भ्रमित किया जा रहा है।


रिपोर्टर : सुशील कुमार खेतान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.