मिशन शक्ति 5.0 के तहत बहू-बेटी सम्मेलन संपन्न, महिलाओं को सुरक्षा अधिकारों की दी गई विस्तृत जानकारी

सिद्धार्थनगर : मिशन शक्ति फेज 5.0 के अन्तर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से थाना शोहरतगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत खरगवार में सोमवार को बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद एवं क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी अधिकारों, नवीन कानूनों तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि वे किसी भी अपराध, उत्पीड़न या आपात स्थिति में बेझिझक सहायता मांगें।

पुलिस द्वारा दहेज उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट, महिला संबंधी अपराधों में पीड़िताओं की काउंसलिंग की गई तथा मिशन शक्ति 5.0 के स्टीकर भी चस्पा किए गए। साथ ही यह भी बताया गया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों पर महिलाएं सीधे जाकर अपनी समस्या दर्ज करा सकती हैं।

इस दौरान महिलाओं को प्रमुख हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई—
1090 महिला पावर लाइन,
181 महिला हेल्पलाइन,
1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन,
112 पुलिस इमरजेंसी सेवा,
1098 चाइल्ड हेल्पलाइन,
108 एंबुलेंस सेवा,
101 अग्निशमन सेवा,
14567 एल्डर हेल्पलाइन,
1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन।

नवम्बर माह को यातायात माह के रूप में मनाए जाने के क्रम में यातायात नियमों पर भी विशेष जानकारी प्रदान की गई और महिलाओं-बालिकाओं को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान पाटेश्वरी प्रसाद, चौकीदार बिहारी लाल व आशा बहु सविता उपस्थित रहीं। कुल 52 महिलाएं और 24 बालिकाएं सम्मेलन में सम्मिलित हुईं।
वहीं उप निरीक्षक राजकुमार यादव, हेड कांस्टेबल अविनाश सिंह, महिला आरक्षी मंजू सरोज व कांस्टेबल कामिनी तिवारी भी पूरे समय मौजूद रहे।

रिपोर्टर : सुशील कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.