पुलिस ने पति-पत्नी मे हुए पारिवारिक विवाद को सुलझा कर दोनों परिवारों के किया एक

सिद्धार्थ नगर-  उसका बाजार पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डा0 अभिषेक महाजन के क्रम मे एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत शौरयान के निर्देशन में एवं प्रभारी निरीक्षक उसका बाजार हरे कृष्ण उपाध्याय के नेतृत्व में शनिवार को आवेदिका शारदा पत्नी धर्मेन्द्र ग्राम बरदाहा थाना उसका बाजार उपस्थित थाना आकर प्रार्थना पत्र दिया गया कि आवेदिका शारदा व पति धर्मेन्द्र गुप्ता ग्राम बरदहा के बीच कुछ कहा-सुनी हुआ था, जिससे पति पत्नी के मध्य मनमुटाव हो गया था। उक्त प्रार्थना पत्र को मिशन शक्ति मय टीम के प्रभारी उप निरीक्षक हरे कृष्ण उपाध्याय मय मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत थाना उसका बाजार मिशन शक्ति टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदिका शारदा पत्नी धर्मेन्द्र गुप्ता को महिला हेल्प डेस्क में महिला आरक्षी कालिन्दी यादव की मौजूदगी मे दोनों पक्षों (पति-पत्नी) को बैठाकर समझाया-बुझाया गया। जिसमें दोनों पक्ष (पति-पत्नी) राजी-खुशी से साथ रहने के लिये तैयार हो गये। अब कोई विवाद नही है। दोनो पति-पत्नी को सकुशल एक साथ राजी-खुशी उनके घर बरदाहा भेज दिया गया। उक्त पुलिस कार्यवाही की आम जनमानस द्वारा सराहना की गयी। इस दौरान थाना उसका बाजार मिशन शक्ति टीम/एन्टी रोमियो टीम में उप निरीक्षक जयप्रकाश पाण्डेय, उप निरीक्षक जयप्रकाश उपाध्याय, मुख्य आरक्षी अनिल चौहान, मुख्य आरक्षी रामकिशन यादव, महिला आरक्षी कालिन्दी यादव उपस्थित रहीं।

रिपोर्टर सुशील कुमार खेतान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.