धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस।
सिद्धार्थनगर - 77वॉ गणतन्त्र दिवस समारोह के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट भवन पर परम्परागत रूप से जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. द्वारा प्रातः 8ः30 बजे कलेक्ट्रेट भवन पर राष्ट्रीय ध्वज को फहराया गया। ध्वजारोहण के बाद सामूहिक राष्ट्रगान जन-गण-मन का गायन हुआ। इसके बाद राष्ट्रीय संकल्प को पढ़ा गया, उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रीय संकल्प को दोहराया गया। इसके बाद पुलिस के जवानों द्वारा जिलाधिकारी को सलामी दी गयी। ध्वजारोहण कार्यक्रम के अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी न्यायिक ज्ञान प्रकाश, वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेन्द्र कुमार मौर्य, व कलेक्ट्रेट परिवार के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे। ध्वजारोहण कार्यक्रम के पश्चात कलेक्ट्रेट सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मन्दिर इन्टर कालेज के छात्रों द्वारा देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने उपस्थित अधिकारियों,कर्मचारियों, अधिवक्तागण,मीडिया प्रतिनिधियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने कहा कि सभी लोग मिलकर कार्य करे। जिलाधिकारी ने कहा कि आजादी के बाद देश का संविधान बना, 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद बहुत से देश आजाद हुए। भारत देश का अपना संविधान लागू हुआ। भारत देश की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। हमारा देश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। पूरे विश्व में भारत के लोग बड़ी कम्पनियों में अध्यक्ष/सीईओ के पद काम कर रहे है। हम सभी लोगो को गरीबों की सहायता करना चाहिए। हमे देश की सेवा करने का अवसर मिला है। गणतन्त्र दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है। अपने पटल पर आने वाले किसी भी व्यक्ति को परेशान न करे, सबका काम करें। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बारे में अपने बच्चों को बताये। जिलाधिकारी ने पुनः गणतन्त्र दिवस की बधाई दी।
इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव,अपर जिलाधिकारी न्यायिक ज्ञान प्रकाश,एडवोकेट सत्यदेव सिंह आदि लोगों द्वारा गणतन्त्र दिवस के अवसर पर सम्बोधित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ प्रेम सागर चौधरी द्वारा किया गया। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. द्वारा रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मन्दिर इन्टर कालेज के छात्रों को पुरस्कार दिया गया। इस कार्यक्रम के पश्चात पुलिस लाइन में आयोजित गणतन्त्र समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. द्वारा पुलिस लाइन मंे ध्वजारोहण करके पुलिस परेड की सलामी ली गयी। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. एवं पुलिस अधीक्षक डाक्टर अभिषेक महाजन द्वारा गुव्वारे उड़ाये गये। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डाक्टर अभिषेक महाजन द्वारा समस्त पुलिस के जवानों को राष्ट्रीय संकल्प दिलाया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी.एन. ने 77वें गणतन्त्र दिवस की सभी को बधाई दी। 26.01.1950 को हमारा संविधान लागू किया गया। जिसे हम सभी मनाते है।जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. द्वारा शानदार परेड के लिए सभी सराहना की। विभिन्न टोलियों द्वारा सराहनीय परेड की गयी। गणतन्त्र दिवस लागू होने के बाद हम सभी को अधिकार मिला है। हमे आपसी प्रेम बनाये रखना चाहिए। जनपद सिद्धार्थनगर के पुलिस विभाग के जवानों द्वारा उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक एवं उनकी पूरी टीम को बधाई दी। जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय प्रस्तवना देश के स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान एवं जीवन मूल्यों का सार है, यह हमे प्रगति पथ पर ले जायेगे। जिलाधिकारी ने कहा कि देश को आजाद कराने में वीर सपूतो ने अपना योगदान दिया उन्हें नमन किया। महिलाओं को जागरूक करने हेतु जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जनपद में डायल 112 द्वारा अच्छा प्रदर्शन किया जा रहा है। आपरेशन त्रिनेत्र के अन्तर्गत जनपद में 16 हजार से कैमरे लगाये गये है। शान्ति, सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए कार्य कर रही है। जनपद में आरक्षी के लिए बैरक/आवास का निर्माण कराया जा रहा है। गुण्डा एक्ट में भी कार्यवाही करते हुए जिला बदर की कार्यवाही की जा रही है। जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी.एन. द्वारा पुलिस विभाग के उत्कृष्ट सेवा के लिए चयनित पुलिस विभाग के अधिकारियों को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक डाक्टर अभिषेक महाजन द्वारा जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी.एन. को स्मृति चिन्ह भेट किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधीक्षक को स्मृति चिन्ह भेट किया गया। पुलिस लाइन में विभिन्न स्कूलों के छात्र/छात्राओ द्वारा गणतन्त्र दिवस समारोह के अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां की गयी।
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह,अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव,अपर जिलाधिकारी न्यायिक ज्ञान प्रकाश, तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण पुलिस बल के जवान आदि उपस्थित थे। गणतन्त्र दिवस कार्यक्रम के इस अवसर पर जनपद न्यायालय में जनपद न्यायाधीश,विकास भवन कार्यालय में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सिद्धार्थ विश्व विद्यालय में कुलपति द्वारा,समस्त तहसीलों में उपजिलाधिकारी,समस्त विकास खण्डों में खण्ड विकास अधिकारी, जिला पंचायत भवन में जिला पंचायत अध्यक्ष,नगर पालिका/नगर पंचायतों में नगर पालिका/नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा,जनपद के विभिन्न विद्यालयों में विद्यालय के प्रधानाचार्याे द्वारा ध्वारोहण किया गया।
रिपोर्टर - विजय पाल चतुर्वेदी


No Previous Comments found.