बी वी राम जी या मनरेगा किसको कहे भ्रष्ट?
सिद्धार्थनगर : उसका ब्लाक के परसा शुकुरुल्लाह में कार्य- ग्राम पंचायत में अनरुल के घर के बगल में पोखरा खुदाई कार्य की id-3151009034/WC/YD/958486255824255500 पर दिनाँक 22-05-2026 से कार्य चल रहा है,जिस पर मात्र 4 से 6 लेबरों का कार्य कराकर अन्य को साइड पर ले जाकर 52 से 55 लोगो की फर्जी हाजिरी लगाई जा रही है,पड़ताल में दिनाँक 24-05-2026 दिन रविवार को समय सुबह 8:26 पर मात्र 4 लेबरों द्वारा कार्य करना पाया गया।जबकि उस तारीख को रोजगार सेवक के द्वारा 53 लोगो की फर्जी हाजिरी शाम के समय अपलोड कर दी गई। दिनाँक 24-05-26 को साइड के पड़ताल के बाद उसका ब्लाक के खण्ड विकास अधिकारी से दूरभाष से बात पर जांच की बात कही गई।पुनः उनके द्वारा संबंधित तकनीकी सहायक से दिनाँक 26-05-26 दिन मंगलवार को जाँच में भी bdo महोदय द्वारा मात्र 19 लेबरों की जीपीएस फोटो भेजी गई,और 52 कि हाजिरी लगी,जिससे मनरेगा में भ्रष्टाचार का बोलबाला बढ़ता जा रहा है।ऐसा लगता है कि bdo भी रोजगार सेवक के सामने नतमस्तक हैं।इस संबंध में डी सी मनरेगा से बात पर जांच कर, उचित कार्यवाही करने की बात कही गई है, अब देखना यह है कि क्या इसी तरह से मनरेगा में फर्जी हाजरी का बोलबाला रहेगा या संबंधित अधिकारियों के द्वारा लगाम भी लगाया जाएगा।
रिपोर्टर : सुशील कुमार
No Previous Comments found.