सड़क हादसों पर अंकुश को सीओ ने कसी कमान, सीसी टीमों को दिए सख्त निर्देश

सिद्धार्थनगर/शोहरतगढ़ : सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से शनिवार को क्षेत्राधिकारी (सीओ) शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदीने सर्किल के सभी थानों की सीसी टीमों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियानों की समीक्षा करते हुए वाहन चेकिंग अभियान और नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।क्षेत्राधिकारी कार्यालय में आयोजित बैठक में थाना शोहरतगढ़, ढेबरुआ, कठेला समय माता और चिल्हिया की सीसी टीमों के प्रभारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे। इस दौरान क्षेत्र में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए अब तक किए गए प्रयासों की समीक्षा की गई तथा दुर्घटना नियंत्रण के लिए प्रभावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।सीओ मयंक द्विवेदी ने कहा कि सभी टीमें उच्चाधिकारियों के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें। अपने-अपने थाना क्षेत्रों में नियमित एवं सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाए तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने पर भी विशेष जोर दिया।उन्होंने निर्देशित किया कि सभी सीसी टीमें पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो। अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

रिपोर्टर : सुशील कुमार खेतान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.