सिरसिया राजा और सिरसिया मिश्र में आयोजित हुई ग्राम चौपाल, अधिकारियों ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

सिद्धार्थनगर : सिद्धार्थनगर जोगिया विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिरसिया राजा और सिरसिया मिश्र में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, साफ-सफाई, आवास सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने सभी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।

ग्राम पंचायत सिरसिया राजा में आयोजित चौपाल की अध्यक्षता ग्राम सचिव मोहम्मद मुस्तफा तथा सिरसिया मिश्र में ग्राम सचिव अनुपम सिंह ने की। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने गांव की विभिन्न समस्याओं को खुलकर रखा, जिन्हें अधिकारियों ने गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने की बात कही।
इस दौरान ग्रामीणों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने पात्र लोगों से योजनाओं का लाभ लेने के लिए आगे आने की अपील की, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच सके।वक्ताओं ने कहा कि ग्राम चौपाल ग्रामीणों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। इससे गांव की वास्तविक समस्याओं की जानकारी मिलती है और उनके समाधान की प्रक्रिया तेज होती है। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक, पंचायत सहायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : सुशील कुमार खेतान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.