मातृशक्ति के सम्मान में साड़ी वितरण, श्याम जायसवाल बोले-सेवा कार्य रहेगा जारी

सिद्धार्थनगर - शोहरतगढ़ तिलछठी एवं रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में शनिवार को मारवाड़ी धर्मशाला में मातृशक्ति के सम्मान में साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा नेता श्याम जायसवाल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताएं-बहनें शामिल हुईं। इस दौरान सैकड़ों महिलाओं को साड़ी भेंटकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री अनुपमा सिंह दूबे ने कहा कि महिलाओं का सम्मान समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री फूल चन्द्र जायसवाल ने केंद्र और प्रदेश सरकार की महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने उज्ज्वला योजना समेत विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक पहुंच रहा है।भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने कहा कि मातृशक्ति का सम्मान भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा है। माताओं-बहनों का स्नेह और आशीर्वाद उन्हें समाजसेवा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने बताया कि अब तक विधानसभा क्षेत्र में 25 स्थानों पर 15 हजार से अधिक महिलाओं को सम्मानित किया जा चुका है। उनका लक्ष्य पूरे विधानसभा क्षेत्र में गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाली एक लाख महिलाओं को सम्मानित करना है। उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष संगठन की रीढ़ है। भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित हैं और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसका पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।कार्यक्रम का आयोजन शोहरतगढ़ शक्ति केंद्र संयोजक मनोज तिवारी ने किया और संचालन पं. महेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर चेयरमैन उमा अग्रवाल, चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवशक्ति शर्मा, गुड्डू पाण्डेय, आनंद कसौधन, दिनेश कुमार, बैजनाथ, रत्नेश चौधरी, आराध्या त्रिपाठी, बबलू गौड़,मनोज चौधरी,पंच गुलाम भारती,मंटू जायसवाल,शिव प्रकाश गौड़,मोनू कुमार समेत बड़ी संख्या में माताएं-बहनें एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

रिपोर्टर - सुशील कुमार खेतान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.