समन-नोटिस वितरण में मनमानी का आरोप, जांच की मांग

सिद्धार्थ नगर , शोहरतगढ़ :  तहसील और जिलाधिकारी न्यायालय से जारी होने वाले नोटिसों के वितरण को लेकर तहसील प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए हैं। मामले में संपूर्ण समाधान दिवस प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर जांच और कार्रवाई की मांग की गई है।शिकायतकर्ता का आरोप है कि तहसील शोहरतगढ़ के न्यायालयों से जारी होने वाले सूचना, समन और अन्य नोटिसों को दो निजी व्यक्तियों के माध्यम से वितरित कराया जा रहा है। आरोप है कि इन लोगों की ओर से नोटिस देने के नाम पर संबंधित लोगों से रुपये की मांग की जाती है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।शिकायत में कहा गया है कि कई मामलों में नोटिस समय से संबंधित पक्षकारों तक नहीं पहुंचने के कारण उन्हें न्यायालय की कार्रवाई की जानकारी नहीं मिल पाती है। इससे वादकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।शिकायतकर्ता ने मांग की है कि नोटिस वितरण में लगे लोगों की नियुक्ति अथवा अधिकृत किए जाने से संबंधित आदेशों की जांच की जाए। साथ ही नोटिस वितरण रजिस्टर और संबंधित अभिलेखों की जांच कर यह पता लगाया जाए कि नोटिस किसके माध्यम से और किस प्रक्रिया के तहत वितरित कराए जा रहे हैं शिकायतकर्ता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई तथा नोटिस वितरण की पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है।


रिपोर्टर : सुशील कुमार खेतान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.